बासुकीनाथ देवघर मुख्य सड़क मार्ग तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरमुंडी प्रखंड के जोगिया मोड़ के समीप गुरुवार 7 बजे के लगभग सहारा से बासुकीनाथ की ओर आ रही बाइक सामने से आ रही बड़ी वाहन की रोशनी से चकमा खाकर बाइक सड़क किनारे गिर पड़ा।इस घटना में बाइक चालक घायल हो गए घायल को उठाकर जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।घायल कहां का है पता नहीं चल पाया।