रमाला पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 अवैध तमंचे .315 बोर बरामद हुए हैं। थाना पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे बताया कि आरोपी सुमित पुत्र स्व तेजपाल सिंह निवासी इब्राहिमपुर माजरा व उज्जवल पुत्र प्रमोद निवासी रमाला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।