गायघाट: कुम्हरौल गांव में शौच करने गया किशोर बागमती नदी में लापता, मौके पर अफरा-तफरी
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के जांता पंचायत के कुम्हरौल गांव में शौच करने गए एक किशोर पुरानी बागमती नदी में लापता हो गया। घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। लापता किशोर का पहचान वार्ड संख्या 13 के वार्ड सदस्य गीता देवी का 15 वर्षीय अमन कुमार बताया गया है। मुखिया संजय तिवारी ने बताया कि वह नदी किनारे शौच के लिए निकला था।