कांके: रांची के कांके स्थित बीएयू मैदान में चल रहे टाटा मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, मयूराक्षी बना चैंपियन
Kanke, Ranchi | Feb 11, 2024 रांची के कांके स्थित बीएयू मैदान में चल रहे टाटा मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह सह फाइनल मैच संपन्न हो गया।मुकाबले में मयूराक्षी ने स्वर्णरेखा की टीम को 7 विकेट से हरा दिया।टास जीत कर मयुराक्षी की टीम ने फील्डिंग का फैसला लिया।पहले खेलते हुए टीम स्वर्णरेखा ने 161 रन बनाये।इस स्कोर का पीछा कर मयूराक्षी।की टीम ने 15.1 ओवर में जीत दर्ज कर ली।