गाजीपुर में गुरुवार को तेज बारिश के चलते मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा के बाद आज शहर और आसपास के इलाकों में सुबह से ही घने बादल छाए रहे। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार गाजीपुर का अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जबकि बारिश के बाद दिन का तापमान गिरकर लगभग 24 डिग्री।