सोमवार अपराह्न 4:15 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस ग्रुप में दी गई जानकारी के अनुसार जिले में आठ जगह छापेमारी कर पांच शराब तस्कर एवं 11 शराबी को गिरफ्तार किया गया. खगौर, लखीसराय, तेतरहट, अमहरा एवं बड़हिया से शराब तस्कर को तथा कजरा से 4, तेतरहाट से 3 बडहिया से 4 व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया.