गुरुवार देर रात को मधुबनी शहर के निधि चौक समीप महिंद्रा एजेंसी के सामने सड़क पर बनाए गए डिवाइडर से एक एसयूवी टकरा गई। जिसमें सवार संजय प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए्। जिनका पटना में इलाज के दौरान रविवार देर रात को मृत्यु हो गई। सोमवार को शव मधुबनी शहर के लोहापट्टी स्थित आवास लाया गया मंगलवार को संध्या 5:00 बजे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।