अनूपपुर: शिक्षा से ऊँची उड़ान: अनूपपुर में ‘प्रवेश उत्सव’ के साथ नए सत्र का शुभारंभ
जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ “प्रवेश उत्सव” के रूप में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नव-प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह ने शिक्षा को सफलता की सीढ़ी बताते हुए बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की।