चैनपुर: केल्हार के होलमरवा जंगल से गढ़वा के किशोर का शव बरामद, अज्ञात पर मामला दर्ज
चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो केल्हार मोड़ के पास होलमरवा जंगल से 13 वर्षीय मिन्हाज अंसारी पिता खखनू अंसारी के शव बरामद मामले में बुधवार को अज्ञात पर एफआइआर दर्ज की गयी। थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने रात 8 बजे इसकी पुष्टि की। कहा कि मिन्हाज के भाई गढवा के रंका थाना क्षेत्र के मानपुर के आफताब अंसारी के आवेदन पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।