मेड़ता: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की गलत शिक्षा नीति के विरुद्ध एसडीएम को राज्यपाल के नाम सोपा ज्ञापन
Merta, Nagaur | Jul 15, 2024 कॉग्रेस कार्यकर्ताओ ने उपखण्ड अधिकारी मेड़ता ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसजनों की ओर से प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत शिक्षा नीति के विरूद्ध में इस आशय का दिया कि नई शिक्षा नीति में सरकारी विद्यालयों में प्रथम प्रवेश के लिए 6 वर्ष की आयु का प्रावधान किया, जबकि निजी शिक्षण संस्थान में यह नियम लागू नहीं किया गया है जो कि गलत है।