मेड़ता: कोशिया नाड़ा के पास बंदूक की नोक पर बाइक सवार स्वर्णकार से सोने-चाँदी से भरा बैग लूटकर फ़रार हुए कार सवार 5 बदमाश
Merta, Nagaur | Jul 13, 2024 मेड़ता सिटी शहर के कोशिया नाडा के पास स्वर्णकार के साथ लूट की वारदात समाने आई है। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार होकर आए 5 बदमाशों ने बाइक सवार स्वर्णकार से रास्ता पूछने के बहाने उसे रुकवाया उसके के बाद बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया लुटेरों ने स्वर्णकार के पास रखा बैग लेकर फरार हो गए जिसमे लाखों रुपए के सोने के आभूषण थे ।