बीघापुर: बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाए
Bighapur, Unnao | Mar 30, 2026 थाना बिहार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुरानी रंजिश को लेकर प्रताड़ित कर छेड़छाड़ किये जाने की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका पड़ोसी पिछले छःमहीने से आए दिन परेशान करता है। कुछ दिन पहले वह रात 11 बजे घर में घुस आया व गंदी हरकत करने लगा। जब विनोद के घर वालो से शिकायत किया तो उनके माता व पिता धमकाने लगे।