गोहाना: गोहाना में CM फ्लाइंग ने खाद्य आपूर्ति विभाग में छापामारी की, 4कर्मचारी समय पर कार्यालय में नहीं मिले, की जाएगी कार्रवाई
Gohana, Sonipat | Mar 21, 2024 गोहाना के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में वीरवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा मार कार्रवाई की है।इस दौरान 14 में से चार कर्मचारी कार्यालय में अनुपस्थित मिले हैं।जिन पर विभाग द्वारा करवाई की जाएगी। इसके अलावा टीम ने कार्यालय में रिकॉर्ड भी खंगाले हैं।लगातार विभाग के कर्मचारियों की शिकायत मिल रही थी ।जिसके चलते प्रधानमंत्री उड़न दस्ते ने छापामारी की।