गोपालगंज: सुकुलवा गांव निवासी एक युवक से क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने की ₹39,896 की ठगी
नगर थाना क्षेत्र के एक युवक से क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने 39 हजार 896 रुपए की ठगी कर ली।ठगी का शिकार हुए शुकुलवा गांव के मृत्युंजय कुमार ने साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करते हुए लिखित शिकायत देकर गोपालगंज साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।