हरदा: पहलगाम आतंकी हमले का विरोध, शहर में सर्व समाज ने निकाला मार्च, पाकिस्तान का पुतला फूंका
Harda, Harda | Apr 23, 2025 शहर में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आज 23 अप्रैल शाम 6 :30 बजे शहरवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के परशुराम चौक पर बड़ी संख्या में नागरिक एकत्र हुए। लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इसके बाद पैदल मार्च निकाला गया।