प्रयागराज: होली पर्व के दूसरे दिन लोकनाथ की ऐतिहासिक कपड़ा फाड़ होली में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी, जमकर खेली गई होली
लोकनाथ पर कपड़ा फाड़ होली विश्व भर में प्रसिद्ध है।दो दिन के इस कपड़ा फाड़ होली में हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। जिसमें देश के कोने-कोने से लोग आकर जमकर होली खेलते हैं आज शनिवार को करीब 3:00 बजे एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है कि होली पर्व के दूसरे दिन लोकनाथ की ऐतिहासिक कपड़ा फाड़ होली में युवाओं की भारी भीड़ है।