कवर्धा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के अमृत सरोवर में होगा योगाभ्यास,21 जून को आयोजित होगा अन्तराष्ट्रीय योग दिवस
18 जून को कवर्धा जन सम्पर्क विभाग से मिली जानकारी अनुसार अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ज़िले के ग्राम पंचायतों में बनाएं गए अमृत सरोवर के पास ग्रामीणों द्वारा योगाभ्यास किया जाएगा। इस दौरान मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के गुण सिखाते हुए अपने गांव में बने जल स्रोतों से आजीविका संवर्धन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने ग्रामीणों का ज्ञानवर्धन किया जाएगा।