मोतीपुर थाना क्षेत्र के बगही में घरेलू विवाद को लेकर गोतनी ने देयादिन को मारपीट कर जख्मी कर दिया है।जख्मी देयादिन रूनह बजा खातून ने गोतनी सलिना खातून के ऊपर आरोप लगाते हुए मोतीपुर थाने में कार्रवाई करने को लेकर लिखित आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने कहा कि आवेदन के आलोक में जाँच किया जा रहा है।