कानपुर: गोल चौराहा रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
काकादेव थाना क्षेत्र अंतर्गत गोल चौराहे रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से पी रोड निवासी मिथिलेश वाजपेई की मौत हो गई।थाना प्रभारी ने बताया मृतक की पहचान हो गई है। परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।