केशकाल: NH-30 गुलबापारा में भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रकों की जोरदार टक्कर, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल
NH-30 पर ग्राम गुलबापारा के पास एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात सड़क किनारे खराब खड़ी दो ट्रकों में तेज रफ्तार से आ रही तीसरी ट्रक जा घुसी,जिससे तीनों ट्रकों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।हादसे में ट्रक चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्प्ताल भेजा।