हुज़ूर: भोपाल के सिटी अस्पताल में हुई तोड़फोड़ से नाराज डॉक्टरों ने पुलिस कमिश्नर के साथ की बैठक, कार्रवाई का मिला आश्वासन
Huzur, Bhopal | Sep 1, 2024 शहर के सिटी अस्पताल में हुई तोड़फोड़ के बाद अब नाराज डॉक्टर्स ने भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्र के साथ बैठक की। यह बैठक यूनाइटेड डॉक्टर्स फेडरेशन के तहत हुई है। बैठक में आए एमपी नर्सिंग होम एसोसिएशन के सेक्रेटरी डॉक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि फेडरेशन को पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि वह एक प्रभावी कार्रवाई अन्य आरोपियों पर भी करेंगे।