यातायात माह नवम्बर 2025 के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह के पर्यवेक्षण में गुरुवार को लगभग 2 बजे थाना करारी पुलिस द्वारा कस्बा करारी स्थित करारी इंटर कॉलेज के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों की जांच की है।