लूणकरणसर अमृतसर–जामनगर एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह के अनुसार पैकेज संख्या-06 पर नाथवाना के पास लूणकरणसर से शेखसर की ओर जा रही कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा टकराई। कार चालक रामचन्द्र सेवदा निवासी छोटी जिगर (सीकर) एक्सप्रेस वे पर कार लेकर जा रहे थे। उस दौरान हादसा हो गया।