सारवां: सारठ-देवघर मार्ग पर मणिगढ़ी के पास टोटो पलटने से दो महिलाओं समेत तीन घायल
Sarwan, Deoghar | Mar 30, 2026 मणिगढ़ी फॉरेस्ट कार्यालय के समीप टोटो पलटने से सवार जियाखड़ा निवासी दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए घायलों को इलाज को लेकर अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि वे लोग डकाय दुबे बाबा मंदिर पूजा कर अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में संतुलन बिगड़ने से वे लोग दुर्घटना के शिकार होगए।