पनागर थानांतर्गत सिंघलदीप मे हैंडपंप के पास बस देखने गए दो साल के बच्चे अभय पटेल को शुक्रवार सुबह 7 बजे के करीब बस चालक ने टक्कर मारदी टक्कर लगने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।जहा परिजन तत्काल मासूम को इलाज के लिए मेडिकल अस्प्ताल ले जाने के लिए निकले जहा रास्ते मे ही मासूम अभय ने दम तोड़ दिया।वही सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया।