जलेसर: अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन ने की कार्रवाई, तहसीलदार ने गांव हंसपुर और नगला मोती में पकड़े 5 वाहन
Jalesar, Etah | Jun 16, 2025 DM के निर्देशन में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जलेसर तहसीलदार नीरज कुमार वार्ष्णेय ने रविवार सोमवार की मध्य रात्रि 1 बजे अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे ग्राम नगला मोती में छापेमारी के दौरान एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनन करते पकड़े,ग्राम हंसपुर में दबिश देकर अवैध खनन करते हुए एक लोडर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है।