ऊंचाहार: नेवादा गाँव के सामने बाईपास पर कार की टक्कर से साइकल सवार मजदूर घायल, किया गया रेफर
ऊँचाहार क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर नेवादा गाँव के सामने, बुधवार की शाम अनियंत्रित कार ने साइकल से घर जा रहे सन्तोष सरोज निवासी नेवादा को जोरदार टक्कर मार दी, घटना में साइकल सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जानकारी मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद सिंह फौजी ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।