जेवर: दनकौर में प्लॉट डील में बुजुर्ग से 16 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर एक बुजुर्ग से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीपलका सूरतपुर गांव निवासी समय सिंह ने बताया कि उनके ही रिश्तेदार सुजीत ने दिसंबर 2023 में 1390 वर्ग मीटर प्लॉट बेचने का प्रस्ताव दिया था। इस पर विश्वास कर उन्होंने सुजीत के बैंक खाते में 16 लाख 71 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए और एग्रीमेंट भी करा लिया।