ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक युवक ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना 21 मार्च की है, जब बुलंदशहर के सिकंद्राबाद निवासी 22 वर्षीय सचिन ने खेरली नहर में छलांग लगा दी। वह कासना की एक फैक्ट्री में काम करता था।परिजनों का कहना है कि सचिन की दोस्ती संभल निवासी रूबी कुमारी से थी।