ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बी.फार्मा के छात्र स्पर्श पर चार छात्रों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। दनकौर कोतवाली क्षेत्र की इस घटना में पीड़ित छात्र, जो गोरखपुर का रहने वाला है, यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के बाद अपने फ्लैट लौट रहा था, तभी रास्ते में उस पर लोहे के पंच और लात-घूंसों से हमला किया गया।