उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा, मगध के तत्वावधान में दो-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार दोपहर 12 बजे इसमाइलपुर रेलवे स्टेशन स्थित गुरुजी कॉलोनी में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल सिंह ने की। शिविर 31 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य उत्तर कोयल नहर से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन को संगठित और प्रभावी बनाना है।