बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने देवी पाटन मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को दिए निर्देश
29 मार्च शनिवार शाम लगभग 8:00 बजे पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा देवीपाटन शक्तिपीठ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश दिया। मेले में नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के आने की संभावना को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने ने को कहा। उन्होंने कहा मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।