बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में स्कूल वैन ने बाइक को टक्कर मारी, चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल, सासाराम रेफर
बिक्रमगंज-नटवार पथ पर धनगाईं गांव के पास शनिवार शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार स्कूल वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों की पहचान बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र स्थित बभनवलिया निवासी चंदन कुमार और उनके भतीजे प्रदीप कुमार है।