पुष्पराजगढ़: इको-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शंभूधारा में छात्राओं का एक दिवसीय अनुभूति कार्यक्रम आयोजित
सोमवार 3 बजे अमरकंटक के शंभूधारा इको-पर्यटन स्थल पर स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एकदिवसीय अनुभूति कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शंभूधारा क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, जलस्रोतों, वन संपदा एवं स्थानीय पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।