सक्ती जिले के जैजैपुर विकास खंड के हसौद गांव में 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन एवं 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, जांजगीर-चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े शामिल हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।