गुण्डरदेही: गुण्डरदेही ब्लॉक के अनेकों गाँव में अवैध ईंट भट्ठों की भरमार, प्रशासनिक अधिकारियों की निष्क्रियता से बढ़े हौसले
गुण्डेरदेही ब्लॉक के तिलोदा राहुद सकरौद भेंड्रा सहित अनेको गाँव में अवैध ईट भट्ठों की भरमार देखने को मिल रहा है। कई गाँव में तो शासकीय भूमि को अतिक्रमण कर उस पर प्रतिबंधित लाल ईटो का निर्माण किया जा रहा है । इसके साथ ही बहुत से ईट भट्ठो में प्रतिबंधित पेड़ो को काटकर उसका उपयोग भी किया जा रहा है। जिस पर कार्यवाही नहीं होने से इनके हौसले डीन ब दिन बुलंद होते जा रहे है। अब देखना यह है की इन अवैध ईट भट्ठों पर प्रसाशनिक अधिकारी कब तक कार्यवाही करेंगे। देखना बाँकी है।