पटना ग्रामीण: लालाटोला में गोलीबारी: दो अपराधी गिरफ्तार, SDPO गौरव कुमार ने दी जानकारी
खाजेकला थाना क्षेत्र के लालाटोला में रविवार को दो लोगों को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम करीब 6:00 बजे मामले की जानकारी SDPO पटना सिटी 2 गौरव कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया गया है इसके अलावा अभियुक्त के द्वारा पहने गए कपड़े को भी बरामद कर लिया गया है।