बक्सर: ट्रक चालक ने दारोगा को कुचलने का किया प्रयास, कड़ी मशक्कत के बाद किया गया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jan 3, 2026 नगर के गोलंबर के पास शुक्रवार की रात एक चालक द्वारा गंगा ब्रिज पुलिस चेक पोस्ट प्रभारी रोहित कुमार व पुलिस टीम के अन्य कर्मियों को ट्रेलर से कुचलने का प्रयास किया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चेक पोस्ट प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि चालान काटे जाने से नाराज चालक ने सोशल साइट इंस्टा पर पुलिस को गाली-गलौज करते हुए वाहन से कुचलकर जान मारने की धमकी दी थी