एगारकुंड: चिरकुंडा स्थित JKRR प्लस 2 स्कूल परिसर से CCTV कैमरे की हुई चोरी, थाने में दर्ज कराई गई शिकायत
चिरकुंडा स्थित JKRR प्लस टू स्कूल से दो सीसीटीवी कैमरा चोरी हो गया। स्कूल के प्राचार्य ने चिरकुंडा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। स्कूल के प्राचार्य नन्द किशोर मिश्रा ने बताया कि सुबह जब वह स्कूल पहुंचा तो देखा गया कि स्कूल कैम्पस में लगे दो सीसीटीवी कैमरा गायब है। देखने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कैमरा को तार से अलग कर थोड़ दिया है।