गोरखपुर: जिले के विभिन्न केदो पर हो रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को एसएसपी ने परखा
पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने के लिए एसएसपी ने कहा। विभिन्न केंद्रों पर हो रही परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था देखा और अपनी संतुष्टि जताई। एसएसपी ने कहा कि इस परीक्षा को अगर कोई कहीं से भी डिस्टर्ब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बाकायदा खुफिया पुलिस को भी लगाया गया है।