बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर प्रतापपुर मार्ग पर बुधवार के दोपहर 3:00 बजे बनकटिया महाविद्यालय से परीक्षा देकर लौट रही स्कूटी सवार छात्राएं ट्रक से टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी। आसपास के लोगों ने उपचार के लिए समीप के चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने रेफर कर दिया ।परिजनों ने उसको लेकर बिहार के सिवान चले गए।