बेगूसराय: विष्णुपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कई योजनाओं का लगाया गया स्टॉल
विष्णुपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इसके अलावा आम लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कई स्टॉल भी लगाए गए। उप मेयर अनिता देवी ने कहा कि कार्यक्रम का लक्ष्य केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को दिलवाना है.