बेगूसराय: सदर अस्पताल में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
बेगूसराय के सदर अस्पताल में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मौत के बाद नगर थाने के पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई। आपको बताते चले की 17 जनवरी को महिला ने रेलवे यार्ड में खड़ी एक ट्रेन पर चढ़ गई थी। जिससे वह बिजली के चपेट में आ गई और वह महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में महिला की मौत हो गई।