दुर्ग: खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत
खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।खुर्शीपार पुलिस ने सोमवार सुबह 8 बजे बताया कि घटना रविवार रात करीब 11 बजे खुर्सीपार थाना क्षेत्र में अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति पत्नी अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।