ओरमांझी: वर्दी पहनकर रात में राहगीरों को लूटने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, रांची के ग्रामीण एसपी ने दी जानकारी
आमतौर पर पुलिस की भर्ती देख लोग रात में भी रुक जाते हैं कि वह उनकी सहायता करेंगे लेकिन हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें पुलिस की वर्दी पहन कर सड़क पर लुटेरे बैठे रहते हैं वह गाड़ी रोकने का इशारा करते हैं और उसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दे देते हैं एक ऐसे ही मामले का खुलासा रांची के ग्रामीण एसपी पीयूष पांडे ने किया है ।