दीपावली के बाद बुधवार को गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बुधवार शाम 7:00 बजे लोगों ने गोवर्धन महाराज की पूजा की और जयकारे लगाए।इस अवसर पर गाय के गोबर से बनी गोवर्धन महाराज की प्रतिमा की पूजा की गई जिसे कहीं सामूहिक रूप से तो कहीं परिवारों में अलग-अलग तैयार किया। पूजा अर्चना के बाद चूरमा का प्रसाद वितरित किया गया।