कनवास: कनवास पुलिस ने धूलेट से शांति भंग के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Dec 1, 2025 कनवास थाना पुलिस ने शांति भंग के मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को धुलेट से गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय से सोमवार शाम करीब 5 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार दिनेश को शांति भंग करने पर पकड़ा गया। आरोपी को बी.एन.एस.एस. की धारा 126 एवं 170 के तहत गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है।