जमुई: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने कटिहार के 3 युवकों को सुनाई आजीवन कारावास, लगाया जुर्माना
Jamui, Jamui | Mar 25, 2026 पॉक्सो के विशेष न्यायालय के न्यायाधीश महेश्वर दूबे ने जमुई के अलीगंज से 15 वर्ष की एक नाबालिग को उठाकर कटिहार में 23 दिनों तक लगातार दुष्कर्म करने मामले में कटिहार के तीन आरोपीत को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई और एक-एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया। उक्त जानकारी विशेष लोक अभियोजक मनोज कुमार शर्मा ने बुधवार की सुबह 10:00 बजे दी है।