पूर्णिया पूर्व: गंगेली गांव में पति- पत्नी में हुआ विवाद, गुस्से में जहर खाने के बाद पति को GMCH में कराया गया भर्ती
मरंगा क्षेत्र के गंगेली गांव के मोहम्मद रुस्तम का घर में अपनी पत्नी नगीना खातून से विवाद हो गया। मोहम्मद रुस्तम ने गुस्से में आकर घर में रखी कीटनाशक दवाई खा ली। दवाई खाने के बाद मोहम्मद रुस्तम की स्थिति अचानक बिगड़ गई और परिजनों ने उसे GMCH में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि वह खतरे से बाहर है।