चुरचु: मांडू विधानसभा क्षेत्र के चुरचू प्रखंड में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
मांडू विधानसभा क्षेत्र के चुरचू प्रखंड में विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। प्रखंड के कुल 54 मतदान केंद्रों में कुल 42762 वोटर, जिसमे पुरुष 21077 महिला 21680 हैं, इनमें से 14282 पुरुष और 15778 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कल 70.27% वोट पड़े।